विधायक ट्रॉफी-3 में जीपीएस टीम का शानदार प्रदर्शन दो मैच जीते

शिवांश क्लब ने भी दर्ज की जीत, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

सोहागपुर// स्व. मनोज खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित विधायक ट्रॉफी-3 सोहागपुर प्रीमियर लीग नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार की शाम तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहला मुकाबला पालीवाल जी 11 और जीपीएस टीम के बीच खेला गया, जिसमें जीपीएस टीम विजेता रही। दूसरे मैच में शिवांश क्लब ने पालीवाल जी 11 को हराकर जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में जीपीएस टीम और शिवांश क्लब आमने-सामने रहे, जिसमें जीपीएस टीम ने जीत हासिल कर दिन का दूसरा मुकाबला अपने नाम किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, पूर्व पार्षद रामकिशोर जायसवाल (काका), अधिवक्ता शंकर लाल मालवीय, अख्तर खान, गोलू अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष पप्पू कुशवाहा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरज यादव, पार्षद रविशंकर उईके, अभिनव पालीवाल, एकम राजपूत, सौरभ पटेल, नरेश चौबे, गुट्टू महाराज, पत्रकार पवन सिंह चौहान, देवेंद्र कुशवाहा एवं पत्रकार आरिफ शेख सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में स्कोरिंग का दायित्व उत्सव जायसवाल, उत्कर्ष दुबे और नितिन चौरसिया ने संभाला। अंपायरिंग शिवम दुबे, परिणय मालवीय, हिमांशु शर्मा, श्यामल डे और हिमांशु जायसवाल द्वारा की गई। वहीं कमेंट्री का जिम्मा अंकित श्रोती, प्रवीण महाराज और अरबाज ने निभाया।
मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए साकेत, करण और अरबाज को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!