संवाददाता:- शेख आरिफ।
संगठन को मजबूती देने और किसानों की आवाज बुलंद करने का संकल्प
सोहागपुर// आज नर्मदापुरम के पावन सेठानी घाट पर माँ नर्मदा का विधिवत पूजन-अर्चन कर सुरेश पटेल ने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद का औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर धार्मिक आस्था और संगठनात्मक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूजन-अर्चन के उपरांत जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन समारोह में जिले के अनेक वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी अलकेश आर्य, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा सहित कई दिग्गज नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता पीयूष शर्मा, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष भरत सिंह राजपूत, पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, अनिल कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सुरेश पटेल का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें पुष्प मालाओं से लादकर शुभकामनाएं दी गईं। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सुरेश पटेल एक जमीनी, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनकी अगुवाई में किसान मोर्चा निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को छुएगा।
सुरेश पटेल की कार्यशैली की सराहना:- अपने विनम्र स्वभाव, संगठन के प्रति निष्ठा और किसानों के मुद्दों पर लगातार सक्रियता के कारण सुरेश पटेल पहले ही कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं। उनके नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयासों की उम्मीद जताई जा रही है।
पदभार ग्रहण करते हुए सुरेश पटेल ने कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरते हुए किसानों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। धार्मिक आस्था, संगठनात्मक एकता और मजबूत नेतृत्व—इन तीनों के समन्वय के साथ सुरेश पटेल का यह नया कार्यकाल जिले की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की दिशा में एक मजबूत शुरुआत माना जा रहा है।
