सोहागपुर: विधायक ट्रॉफी-3 में रोमांचक मुकाबले


विश्वकर्मा फर्नीचर एंड सीएनसी का शानदार प्रदर्शन

सोहागपुर// स्व. मनोज खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित विधायक ट्रॉफी-3 सोहागपुर प्रीमियर लीग में बुधवार रात्रि तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहला मुकाबला विश्वकर्मा फर्नीचर एंड सीएनसी एवं आर पी एसजी के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विश्वकर्मा फर्नीचर एंड सीएनसी ने 106 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में आर पीएस जी की टीम 49 रन पर ऑल आउट हो गई। शानदार प्रदर्शन के लिए साहेब चंदौन को मेन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मैच जीपीएस-11 और विश्वकर्मा फर्नीचर एंड सीएनसी के बीच खेला गया। विश्वकर्मा फर्नीचर एंड सीएनसी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीपीएस-11 की टीम 87 रन ही बना सकी। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शुभम मानेगांव को मेन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
तीसरा मुकाबला आरपीएसजी और जीपीएस-11 के बीच हुआ। जीपीएस-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाए। जवाब में आरपीएसजी ने 8 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। साहिल पटेल को मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इस दौरान अतिथि के रूप में पूर्व शोभापुर मंडल अध्यक्ष श्री ललित पटेल जी, श्री नीलेश खंडेलवाल जी, सेमरी मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मालवीय जी, सोहागपुर मंडल अध्यक्ष श्री अश्वनी सरोज जी, जीआरपी थाना परिवार पिपरिया, पूर्व पार्षद श्री रामकिशोर जायसवाल जी, श्री अंकुश जायसवाल जी, श्री अभिनव पालीवाल जी, श्री हेमंत पटेल जी, श्री नीरज यादव जी, श्री त्रिवेंद्र कुशवाहा जी, श्री ऋषभ गढ़वाल जी, श्री राकेश मंडल जी, श्री अमित चौरसिया जी, श्री यश खंडेलवाल जी, पत्रकार आरिफ खान जी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने बताया कि आज प्रतियोगिता के अंतर्गत तीन और मुकाबले खेले जाएंगे, जिन्हें लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!