सोहागपुर।
संवाददाता:- शेख आरिफ।
समय सीमा में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित

सोहागपुर// कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी के निर्देशानुसार जिले में जनगणना कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोहागपुर शहरी क्षेत्र के एच एल बी क्रमांक-17 में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर प्रगणक ऋतु कपरिया को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रियंका भलावी, चार्ज जनगणना अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा एवं फील्ड ट्रेनर राकेश रघुवंशी ने श्रीमती कपरिया को प्रमाणपत्र देकर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। अधिकारियों ने अन्य प्रगणकों को भी गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया।

अधिकारियों ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक प्रगणक की भूमिका अत्यंत अहम होती है। इसी प्रकार सोहागपुर ग्रामीण चार्ज अंतर्गत प्रगणक काशीराम चौधरी एवं सुपरवाइजर निखलेश रघुवंशी द्वारा गणना ब्लॉक क्रमांक-0089 का कार्य सर्वप्रथम पूर्ण करने पर अनुविभागीय जनगणना अधिकारी द्वारा उन्हें भी प्रोत्साहित किया
