सोहागपुर। सीएम हेल्पलाइन 181 में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जुलाई 2026 में 100 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ A ग्रेड हासिल करने पर संबंधित अधिकारी सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन और शिकायतों के निराकरण में तत्परता के लिए कलेक्टर नर्मदापुरम सोमेश मिश्रा द्वारा आज प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अधिकारी का उत्साहवर्धन किया गया। सीएम हेल्पलाइन जैसी महत्वपूर्ण जनसुनवाई व्यवस्था में बेहतर प्रदर्शन यह दर्शाता है कि सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा द्वारा आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया गया। 100 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ A ग्रेड प्राप्त करना कार्य के प्रति जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण है।

कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान करना न केवल अधिकारी का सम्मान है, बल्कि अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए भी जनसेवा में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा है। प्रशासन की ओर से सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में इसी तरह की तत्परता और जवाबदेही को आगे भी बनाए रखने पर जोर दिया गया।
