मुख्यमंत्री से मिले कीर समाज के प्रतिनिधि, समाज हित के मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा


सोहागपुर// सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह के नेतृत्व में कीर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल स्थित वल्लभ भवन (मंत्रालय) में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत करते हुए समाज के विकास, शिक्षा के विस्तार एवं सामाजिक उत्थान के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने समाज के प्रतिनिधियों द्वारा रखे गए सुझावों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को कीर समाज की गतिविधियों, सामाजिक योगदान एवं विभिन्न विकासात्मक आवश्यकताओं से अवगत कराया। इस दौरान समाज के उत्थान एवं प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई।

विधायक विजयपाल सिंह एवं कीर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व में प्रदेश के निरंतर विकास और जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर कीर समाज के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह वानिया, संरक्षक एन.पी. पटेल, भूतपूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद सिंह कीर, भागीरथ प्रसाद दायमा, रामप्रसाद चौहान, बांद्राभान मंदिर अध्यक्ष कृष्ण कुमार नायर तथा सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!