नर्मदापुरम पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 39 पुलिस कर्मियों के तबादले

सोहागपुर सहित जिले के कई थानों में बदले प्रभारी, पुलिस अधीक्षक ने जारी किए आदेश

सोहागपुर। जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्णा एस. थोटा ने निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक एवं प्रधान आरक्षक स्तर के कुल 39 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश में विभिन्न थानों, चौकियों, महिला थाना, रक्षित केंद्र, यातायात एवं साइबर सेल में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव सोहागपुर थाना में हुआ है। पिपरिया थाना प्रभारी रहे कार्यवाहक निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी को सोहागपुर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि वर्तमान थाना प्रभारी राहुल रायकरवार को केसला भेजा गया है। इसी प्रकार गौरव सिंह बुंदेला को इटारसी से कोतवाली नर्मदापुरम, उषा मरावी को देहात नर्मदापुरम, आदित्य सेन को पिपरिया, सौरभ पाण्डे को इटारसी तथा राखी मौर्य को महिला थाना नर्मदापुरम की कमान सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी दूसरे आदेश में 27 आरक्षक, प्रधान आरक्षक, सहायक उप निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को भी नई पदस्थापनाएं दी गई हैं। इनमें कई कर्मचारियों को कोतवाली, देहात, इटारसी, पिपरिया, सोहागपुर, डोलरिया, माखननगर, यातायात शाखा एवं रक्षित केंद्र में स्थानांतरित किया गया है।

प्रमुख तबादले एक नजर में।
गिरीश त्रिपाठी – थाना प्रभारी सोहागपुर
राहुल रायकरवार – थाना प्रभारी केसला
गौरव सिंह बुंदेला – थाना प्रभारी कोतवाली नर्मदापुरम
उषा मरावी – थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम
आदित्य सेन – थाना प्रभारी पिपरिया
सौरभ पाण्डे – थाना प्रभारी इटारसी
राखी मौर्य – थाना प्रभारी महिला थाना नर्मदापुरम
सुरेखा निमोदा – थाना प्रभारी पचमढ़ी
कंचन सिंह ठाकुर – थाना प्रभारी माखननगर पदम् सिंह – रक्षित केंद्र नर्मदापुरम मदनलाल पावर – थाना प्रभारी स्टेशन रोड पिपरिया उनि. आकाशदीप पचाया – रक्षित केंद्र नर्मदापुरम (प्रभारी साइबर सेल)

27 कर्मचारियों के तबादलों में ये नाम शामिल।
आर. रवि कुशवाह, आर. रामकृष्ण राठौर, आर. कन्हैया कुमार, आर. सचिन वर्मा, आर. आयुष चौबे, आर. अखिलेश भिलाला, कावा प्र.आर प्रभा मालवीय, कावा प्र.आर लक्ष्मी नारायण, कावा प्र.आर युयुत्स यादव, कावा प्र.आर दीपक मीना, कावा प्र.आर रोहित भारती, कावा प्र.आर मनोज निमोदा, कावा प्र.आर प्रकाश चंद जाटव, कावा प्र.आर सैयद सजीद अली, कावा प्र.आर विवेक परते, कावा प्र.आर ललित नारे, सउनि. दिनेश चंद्र पाल, कावा सउनि. मकसूद खान, सउनि. सुरेन्द्र मालवीय, सउनि रामराव उइके, कावा सउनि. मादन सिंह कटारे, कावा सउनि. लक्ष्मण चवारे, कावा सउनि. देवीराम दुबे, उनि. राजेन्द्र सिंह कुशवाह, कावा प्र.आर अजय कुमार दीक्षित, कावा प्र.आर ललित सिंह एवं आर. शिवम मर्सकोले।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महकमे में हुए इस बड़े फेरबदल को कानून व्यवस्था की मजबूती और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!