सोहागपुर में कपड़ा व्यापारी लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी

सुबह घर से बिना बताए निकले, रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर तलाश जारी
सोहागपुर// नगर के शास्त्री वार्ड स्थित सिंधी कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय कपड़ा व्यापारी मनीष छाबड़िया के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। उनके पिता रमेश छाबड़िया (74 वर्ष) ने थाना सोहागपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार, मनीष छाबड़िया स्थानीय बाजार में “विजय ड्रेसेस” नाम से कपड़े की दुकान संचालित करते हैं। वे शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गए, जिसके बाद उनका कोई सुराग नहीं लग सका। परिवार द्वारा आसपास के क्षेत्रों और रेलवे स्टेशन पर भी खोजबीन की गई, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। अंततः परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मनीष छाबड़िया के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल थाना सोहागपुर को सूचित करें या मोबाइल नंबर 7701052276 पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!