सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में वयस्क नर बाघ का शव मिला

संवाददाता:- शेख आरिफ।

डॉग स्क्वाड जांच में नहीं मिले साक्ष्य, प्राकृतिक मौत की आशंक

नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व अंतर्गत पूर्व पचमढ़ी वन परिक्षेत्र के बीट पठार, कक्ष क्रमांक PF-250 में एक वयस्क नर बाघ का शव मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 1 मई की रात्रि में बाघ के शव की सूचना प्राप्त हुई थी। दुर्गम एवं गहरी खाई में शव होने के कारण वन विभाग की टीम ने 2 मई को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। टीम ने कठिन परिस्थितियों में शव तक पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटनास्थल के आसपास डॉग स्क्वाड से सघन जांच कराई गई, लेकिन किसी प्रकार के संदिग्ध साक्ष्य नहीं मिले।

वन विभाग के अनुसार बाघ के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला प्राकृतिक मृत्यु का प्रतीत हो रहा है। मौके पर क्षेत्र संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, सहायक संचालक पचमढ़ी तथा National Tiger Conservation Authority (NTCA) के प्रतिनिधि की उपस्थिति में निर्धारित मानक प्रक्रिया (SOP) के तहत कार्रवाई की गई। शव का परीक्षण वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. गुरू दत्त शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा किया गया, जिसके बाद नियमानुसार बाघ का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
वन विभाग ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!