वार्डों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश, सफाई में लापरवाही पर जताई नाराजगी
संवाददाता:- शेख आरिफ।

सोहागपुर// नगर परिषद सोहागपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा ने गुरुवार को नगर के विभिन्न वार्डों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्डों में सड़क सफाई, नालियों की स्थिति, कचरा संग्रहण एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई कार्य करने एवं नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी वार्डों में प्रतिदिन प्रभावी सफाई सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान कुछ स्थानों पर गंदगी एवं नालियों में जमा कचरा मिलने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही आम नागरिकों से भी नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत लगातार निरीक्षण और मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे नगर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
