सोहागपुर: विधायक ट्रॉफी-3 में रामगंज टाइगर बना चैंपियन

संवाददाता:- शेख आरिफ।


रोमांचक फाइनल में 72 फाइटर्स को 5 विकेट से हराया, सौरभ पोलार्ड बने मैन ऑफ द मैच

सोहागपुर// स्व. मनोज खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित विधायक ट्रॉफी-3 सोहागपुर प्रीमियर लीग का भव्य फाइनल मुकाबला 72 फाइटर्स और रामगंज टाइगर के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में 72 फाइटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 121 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में रामगंज टाइगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 ओवर शेष रहते 5 विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सौरभ पोलार्ड को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

फाइनल मुकाबले के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह एवं सांसद दर्शन सिंह चौधरी उपस्थित रहे। इसके साथ ही सौरभ अग्रवाल, गोपाल माहेश्वरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरज यादव, नीलेश खंडेलवाल, प्रशांत बसेड़िया, अनिल साहू, मंडल उपाध्यक्ष रामाधार रघुवंशी, राकेश मंडल, अभिषेक अग्रवाल, लखन विश्वकर्मा, अंकुश जायसवाल, लक्की किशनानी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे। पत्रकार पवन चौहान, शेख आरिफ, देवेंद्र कुशवाहा, अभिनव पालीवाल, ऋषभ गढ़वाल एवं यश खंडेलवाल की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।


मैच की कमेंट्री अंकित श्रोती, पवन रघुवंशी एवं अरबाज द्वारा की गई, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी सिद्धार्थ मौर्य, देव पाली और सूरज चौरसिया “गोल्डी” ने निभाई। अंपायरिंग प्रवेश चौहान, शिवम दुबे एवं परिणय मालवीय ने की। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!