ससुराल में मिला शव पत्नी को छोड़ने आया था युवक, शराब पीने के बाद सुबह मिला मृत
सोहागपुर// शोभापुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरुआ में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मनीष अहिरवार (30 वर्ष) पिता हरिराम अहिरवार निवासी ग्राम सिलारी थाना रामपुर गुर्रा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनीष अपनी पत्नी को छोड़ने ससुराल बरुआ आया था। बताया जा रहा है कि पत्नी को छोड़ने के बाद वह अपने साले के साथ बैठकर शराब पी रहा था। देर रात तक दोनों साथ रहे, लेकिन सुबह मनीष का शव संदिग्ध हालत में मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही शोभापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

शोभापुर चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक राहुल पटेल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। युवक की मौत हत्या है या प्राकृतिक, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
