श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धा और भक्ति में डूबा शहर

संवाददाता:- शेख़ आरिफ।

भगवान जगन्नाथ की आकर्षक झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, शहरभर में गूंजे भक्ति गीत और जयकारे
भोपाल। सत्य अनंत झूलेलाल मंदिर से श्रीमद्भागवत कथा एवं जगन्नाथ संस्कृति प्रचार को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह आयोजन विश्व सनातन धर्म मंडल द्वारा किया जा रहा है। 15 मई से 21 मई तक आयोजित होने वाली कथा को लेकर निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर भक्ति गीत गाती हुई चल रही थीं, वहीं श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के जयकारों के साथ नृत्य करते नजर आए। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई भोपाल गर्ल्स स्कूल, पंचवटी, एयरपोर्ट रोड और लालघाटी तक पहुंची। यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ जी की प्रतिमा को आकर्षक स्वरूप में सजाया गया था, जिसे नीरजा गोलानी खुबचंदानी द्वारा तैयार किया गया।

आयोजकों के अनुसार कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा। कथा वाचन व्यासपीठ से परम पूज्य पंडित डॉ. श्री काशीनाथ मिश्रा जी उड़ीसा द्वारा किया जाएगा। इस गरिमामयी शोभायात्रा में महामंडलेश्वर स्वामी अनिल आनंद महाराज जी, खाटूश्यामजी मंदिर सिंधी कॉलोनी से जुड़े श्रद्धालु, आयोजनकर्ता पंकज खुबचंदानी, श्री संतरामदास पार्षद, जगदीश यादव, सीरू गंगा, रामानी विधायक प्रतिनिधि, महासचिव पंचवटी विनोद आहूजा, पंकज माखीजा, राहुल नागरानी, महेश तोलानी, कपिल सचदेवा, उपाध्यक्ष सुनील रामदेव, महेश बजाज, मनोज नाथानी, विजय साहू और गणेश विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!