भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त होने पर सविता दीवान शर्मा ने लिया आचार्य पं. सोमेश परसाई का आशीर्वाद

सोहागपुर// भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं समाजसेवी सविता दीवान शर्मा को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किए जाने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है। नियुक्ति के उपरांत उन्होंने प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु आचार्य पंडित सोमेश जी परसाई से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान आचार्य परसाई ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन और समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का आशीर्वाद दिया। सविता दीवान शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, वह उसे पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके अनुरूप प्रदेश और क्षेत्र के विकास तथा संगठन सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त होने की खबर मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। पार्टी के विभिन्न मंचों पर उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। अनेक भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता का लाभ प्रदेश संगठन को मिलेगा।

इस अवसर पर उपस्थित सोहागपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज ने कहा कि सविता दीवान शर्मा लंबे समय से पार्टी की विचारधारा और संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करती रही हैं। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
आचार्य पं. सोमेश परसाई ने कहा कि जनसेवा और संगठन सेवा का मार्ग चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने सविता दीवान शर्मा के सफल, यशस्वी एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!