पटाखा भंडारण की चेकिंग के दौरान अनियमितता पाए जाने पर मामला दर्ज

अवैध पटाखा भंडारण पर नरसिंहपुर पुलिस का सख्त एक्शन।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर मामला पंजीबद्ध।लगभग 80 हजार रुपये के मशरूम पटाखे किए जप्त।

पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश।

जिले में आमजन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशानुसार जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर पटाखा एवं विस्फोटक पदार्थों की बिक्री एवं भंडारण करने वालों की सघन चेकिंग की गई।

*पटाखा भंडारण में लापरवाही मिलने पर मामला दर्ज:* अभियान के दौरान थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक प्रतिष्ठान की जांच पर पटाखा भंडारण अनियमितता में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति मनीष कुमार साहू पिता डोरी लाल साहू, निवासी शास्त्री वार्ड, नरसिंहपुर के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए मामला पंजीबद्ध किया गया।

कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा संबंधित संचालकों को विस्फोटक एवं पटाखा सामग्री के सुरक्षित भंडारण, वैध दस्तावेज रखने एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं।*जप्ती :* कार्यवाही के दौरान पुलिस ने करीब 80 हजार रुपये के मशरूम पटाखे किए जप्त किए गए है।

*वैधानिक कार्यवाही :* उक्त आरोपी के विरूद्ध धारा 287 बीएनएस, 5, 9 (1) (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध पंजीवद्ध।*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, कोतवाली, निरीक्षक गौरव चाटे, उनि मनीष मरावी, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, पंकज राजपूत, प्रहलाद माधवे एवं रोहित चंपुरिया की सराहनीय भूमिका रही है।

*पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना एवं नरसिंहपुर पुलिस की आमजन एवं व्यापारियों से अपील :*• विस्फोटक एवं पटाखा सामग्री का भंडारण निर्धारित नियमों के अनुसार ही करें।• सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस संबंधी नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।• किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अवैध भंडारण की सूचना तत्काल पुलिस को दें।• आमजन की सुरक्षा हेतु पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!