आंचलखेड़ा हादसा : विधायक के प्रयासों से हादसे में मृतकों व घायलों को आर्थिक सहायता स्वीकृत

संवाददाता:- शेख आरिफ।

मुख्यमंत्री सहायता कोष से मिली 16 लाख की राहत राशि, संबल हितग्राहियों को 4-4 लाख रुपए शीघ्र

सोहागपुर// माखन नगर ब्लॉक के आंचलखेड़ा क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं कार के बीच हुई भीषण सड़क दुर्घटना के बाद मृतकों एवं घायलों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह ठाकुर के विशेष प्रयासों से मुख्यमंत्री सहायता कोष से अब तक 160000 लाख की राहत राशि स्वीकृत की गई है, जिससे प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत मिली है। घटना के तुरंत बाद विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने पीड़ित परिवारों की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन एवं शासन स्तर पर लगातार समन्वय बनाए रखा। उनके हस्तक्षेप के चलते स्वेच्छानुदान एवं मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता राशि मंजूर की गई।


दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को प्रति हितग्राही ₹2 लाख, गंभीर घायलों को ₹1 लाख तथा अन्य घायलों को ₹50 हजार की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इस हादसे में 5 मृतकों एवं 7 घायलों को सहायता के दायरे में शामिल किया गया है।
हितग्राहियों को मिली सहायता:- मृतकों में साहिल यादव, हरि सिंह यादव, विनीत यादव, शुभम मोरपा एवं संतोष प्रजापति के परिजनों को ₹2-2 लाख की सहायत दी गई। वहीं घायलों में अमन यादव, विनोद उइके, देवांशु इवने, सुमित एवं राजेश धुर्वे को ₹1-1 लाख तथा भरत यादव एवं आकाश इवने को ₹50-50 हजार की सहायता राशि प्रदान की गई।
संबल योजना से अतिरिक्त राहत:- जिन मृतकों के पास संबल कार्ड उपलब्ध हैं, उनके परिजनों को संबल योजना के तहत ₹4-4 लाख की अतिरिक्त सहायता राशि भी शीघ्र उनके बैंक खातों में जमा कराई जाएगी। इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया जारी है।
विधायक विजयपाल सिंह ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत सहायता राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए। घटना के बाद मिली इस आर्थिक सहायता से पीड़ित परिवारों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं प्रभावित परिवारों ने विधायक एवं शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!