सोहागपुर में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर प्रशासन सख्त

संवाददाता:- शेख आरिफ।

संयुक्त जांच अभियान में 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, व्यापारियों को दी चेतावन ।
सोहागपुर// कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को सोहागपुर क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान विभिन्न दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जहां घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित एलपीजी सिलेंडरों का व्यवसायिक कार्यों में इस्तेमाल पाया गया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुल 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग गैस वितरण नियमों का गंभीर उल्लंघन है, जिससे न केवल राजस्व हानि होती है बल्कि सुरक्षा संबंधी खतरे भी बढ़ जाते हैं।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि गैस सिलेंडरों का उपयोग केवल निर्धारित नियमों एवं अधिकृत श्रेणी के अनुसार ही करें, अन्यथा नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!