सोहागपुर: ज्ञानसागर इंटरनेशनल स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम

पत्रकार:- शेख आरिफ

विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

85 प्रतिशत रहा विद्यालय का परीक्षा परिणाम, शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन लाई रंग

सोहागपुर// केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में ज्ञानसागर इंटरनेशनल School ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी गुणवत्ता साबित की है। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत रहा, जिसने पूरे क्षेत्र में स्कूल की बेहतर शिक्षण व्यवस्था और अनुशासित वातावरण को नई पहचान दिलाई है। इस वर्ष विज्ञान संकाय में छात्र राघव पटेल ने शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया, वहीं वाणिज्य संकाय में धनंजय पटेल एवं तुलसीराम पटेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के पीछे शिक्षकों का सतत मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन और विद्यालय का सकारात्मक शैक्षणिक माहौल अहम माना जा रहा है।


विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों की भूमिका रही अहम
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ज्ञानसागर इंटरनेशनल स्कूल केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देता है। अनुभवी शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई है। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को हर स्तर पर प्रेरित करते हुए कठिन विषयों को सरल तरीके से समझाया, जिसका परिणाम आज उत्कृष्ट रिजल्ट के रूप में सामने आया है।


प्राचार्य अंजलि अभिलाष सिजर ने दी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं
विद्यालय की प्राचार्य अंजलि अभिलाष सिजर ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि “विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त कर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।”
विद्यालय में परीक्षा परिणाम को लेकर खुशी का माहौल है तथा विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों और नगरवासियों ने भी हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!