संवाददाता: शेख आरिफ ।


सोहागपुर// स्थानीय रेलवे ग्राउंड पर स्व. मनोज खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित विधायक ट्रॉफी -3 सोहागपुर प्रीमियर लीग नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। उद्घाटन अवसर पर खेले गए तीन मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
पहले मैच में शिवांश क्लब और 72 फाइटर्स आमने-सामने रहे, जिसमें शिवांश क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में रामगंज टाइगर और 72 फाइटर्स के बीच हुए मैच में 72 फाइटर्स ने जीत हासिल की। तीसरे मुकाबले में रामगंज टाइगर ने शिवांश क्लब को हराकर जीत अपने नाम की।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, शकुन बाई सराठे, वरिष्ठ भाजपाई कृष्णा पालीवाल, विजय छाबड़िया, नन्नू भगवान सिंह पटेल, बमारी भैया, मोंटू अग्रवाल, यशवंत पटेल, शंकर लाल मालवीय, दशरथ रघुवंशी, थाना प्रभारी राहुल रैकवार, ऊदल रघुवंशी, सुरेश कुशवाहा, सरपंच नितिन कहार, एल्डरमैन ऋषभ गढ़वाल, महामंत्री नीरज यादव एवं यश खंडेलवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में अंपायरिंग की जिम्मेदारी शिवम दुबे, ऋषभ रघुवंशी, नीरज कापरे, अभिषेक हैदर और जतिन साहू ने निभाई, जबकि स्कोरिंग का कार्य प्रवेश चौहान, परिणय मालवीय, सिद्धार्थ मौर्य, विशाल मालवीय, मानस दीवान और अरबाज द्वारा किया गया। कमेंट्री अंकित श्रोती और पवन चौहान (पत्रकार) ने की।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के मैच प्रतिदिन शाम 7 बजे से खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण “आर एस गैलरी” यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है, जिससे दर्शक घर बैठे मैचों का आनंद ले सकते हैं।
