पीएम आवास योजना 2.0 के हितग्राहियों को सीएमओ की दो टूक: राशि का करें सही उपयोग, जल्द शुरू करें मकान निर्माण

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, प्रगति के आधार पर मिलेगी अगली किश्त

सोहागपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत प्रथम किश्त प्राप्त करने वाले हितग्राहियों की समीक्षा बैठक नगर परिषद सोहागपुर के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) श्री धर्मेंद्र शर्मा ने की। बैठक में सीएमओ श्री शर्मा ने हितग्राहियों से सीधे संवाद कर उन्हें शीघ्र आवास निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन द्वारा प्रदान की गई राशि का उपयोग केवल मकान निर्माण कार्य में ही किया जाए तथा किसी अन्य उद्देश्य के लिए राशि खर्च न की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि योजना की राशि का दुरुपयोग पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है। समीक्षा के दौरान आवास निर्माण की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्य में आने वाली समस्याओं तथा आगामी किश्तों के भुगतान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने हितग्राहियों को बताया कि निर्माण कार्य की प्रगति के आधार पर ही अगली किश्त जारी की जाएगी, इसलिए सभी हितग्राही निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य आगे बढ़ाएं।

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी हितग्राहियों को योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की और उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही निर्माण में आ रही व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।इस अवसर पर पार्षद श्री धर्मदास बेलवंशी, श्री जमील खान, पार्षद प्रतिनिधि श्री जगदीश अहिरवार, पूर्व पार्षद श्री राकेश चौरसिया सहित नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।हेडलाइंस”पीएम आवास योजना 2.0 में तेजी लाने की कवायद, सीएमओ ने हितग्राहियों को दिए सख्त निर्देश”उपशीर्षक”आवास निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, प्रगति के अनुसार मिलेगी अगली किश्त”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!