सोहागपुर: टीम एकजुट होकर खेल भावना से खेले और कप जीते: पवन चौहान


पालीवाल 11 की नई जर्सी का इनॉग्रेशन, खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल

सोहागपुर// विधायक ट्रॉफी अंतर्गत आयोजित सोहागपुर प्रीमियर लीग (SPL-3) में भाग ले रही पालीवाल 11 टीम द्वारा रविवार को वाटिका गार्डन, सोहागपुर में टीम मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान टीम की नई जर्सी का विधिवत इनॉग्रेशन किया गया, जिसका उद्देश्य खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन और टीम भावना को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम का संचालन टीम मेंटर अनंत तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में SPL-3 के कमेंटेटर एवं तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष पवन चौहान उपस्थित रहे। वहीं टीम के पर्सनल फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अनिमेष ने खिलाड़ियों को फिटनेस और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
अपने संबोधन में पवन चौहान ने खिलाड़ियों को एकजुट होकर खेल भावना के साथ खेलने और कप जीतने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, इसलिए निराश हुए बिना अंत तक संघर्ष करना ही सच्ची खेल भावना है।
इस अवसर पर टीम ओनर आयुष पालीवाल ने अतिथियों के साथ मिलकर खिलाड़ियों को नई जर्सी वितरित की। उन्होंने बताया कि टीम का उद्देश्य केवल धनराशि जीतना नहीं, बल्कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और क्षेत्र का नाम रोशन करना है।
टीम प्रबंधन के अनुसार, इस तरह की पहल आईपीएल की तर्ज पर की जा रही है, जो नगर में सराहनीय है। मैच के पहले और बाद खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करना बेहद जरूरी है, जिससे उनमें बेहतर समन्वय और प्रदर्शन की भावना विकसित होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!