विश्व पर्यावरण दिवस पर पलकमति नदी स्वच्छता अभियान

न्यायिक अधिकारियों सहित प्रशासनिक अमले ने किया श्रमदान

सोहागपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पलकमति नदी की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय के निर्देशानुसार तथा तहसील विधिक सेवा समिति सोहागपुर के अध्यक्ष श्री अतुल सक्सेना (प्रथम जिला अपर सत्र न्यायाधीश) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रातः 8 बजे आयोजित इस अभियान में न्यायिक अधिकारियों, नगर पालिका प्रशासन, राजस्व विभाग एवं अन्य शासकीय कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए पलकमति नदी तट पर श्रमदान किया तथा स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता तथा नागरिकों में पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

अभियान में श्री अतुल सक्सेना (प्रथम जिला अपर सत्र न्यायाधीश), न्यायिक अधिकारी श्रीमती अपेक्षा यादव, एसडीएम सोहागपुर, सीएमओ नगर पालिका सोहागपुर, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, नगर पालिका एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नदियां हमारी जीवनरेखा हैं और उनका संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल एक दिन नहीं बल्कि निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। सभी उपस्थितजनों ने स्वच्छता बनाए रखने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया तथा पलकमति नदी को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!