सोहागपुर: विधायक ट्रॉफी S3 SPL सोहागपुर विश्वकर्मा फर्नीचर एंड CNC की 12 रन से जीत

चंद्रा इंटरप्राइजेज 69 रन पर सिमटी, विशाल मालवीय बने मैन ऑफ द मैच

सोहागपुर// स्व. मनोज खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित विधायक ट्रॉफी सीजन-3 सोहागपुर प्रीमियर लीग में मंगलवार रात खेले गए मुकाबले में विश्वकर्मा फर्नीचर एंड CNC ने चंद्रा इंटरप्राइजेज को 12 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विश्वकर्मा फर्नीचर एंड CNC की टीम ने 81 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंद्रा इंटरप्राइजेज की टीम 69 रन ही बना सकी और निर्धारित लक्ष्य से पीछे रह गई।

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए विशाल मालवीय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले के दौरान अतिथि के रूप में अंकुश जायसवाल, ऋषभ गढ़वाल एवं यश खंडेलवाल उपस्थित रहे। कमेंट्री का दायित्व अंकित श्रोती और पवन रघुवंशी ने निभाया, जबकि स्कोरिंग परिणय मालवीय एवं नीरज कपड़े ने की। अंपायरिंग अभिषेक ठाकुर, हिमांशु शर्मा और हिमांशु जायसवाल द्वारा की गई। आयोजन समिति के आयोजक आशीष विश्वकर्मा ने बताया की प्रतियोगिता में आज तीन मुकाबले खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!