सोहागपुर के गौरव अग्रवाल ‘मोंटू सेठ’ बने भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी

सोहागपुर// भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी गौरव अग्रवाल ‘मोंटू सेठ’ को भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ में प्रदेश मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल द्वारा घोषित प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में की गई। गौरव अग्रवाल की नियुक्ति से सोहागपुर सहित पूरे नर्मदापुरम जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यापारिक वर्ग में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के प्रति उनके लंबे समय से किए जा रहे समर्पित कार्य, सक्रिय भूमिका और व्यापारी हितों के लिए किए गए प्रयासों का सम्मान बताया।

नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी गौरव अग्रवाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारी प्रकोष्ठ की गतिविधियों और संगठन की नीतियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!