विधायक ट्रॉफी-3: रामगंज टाइगर फाइनल में, विश्वकर्मा फर्नीचर ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

पहले क्वालीफायर में 72 फाइटर्स को हराकर रामगंज टाइगर ने फाइनल में बनाई जगह, आज होगा दूसरा क्वालीफायर

संवाददाता:- शेख आरिफ।
सोहागपुर// स्व. मनोज खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित विधायक ट्रॉफी-3 सोहागपुर प्रीमियर लीग में शनिवार रात रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता के पहले क्वालीफायर मैच में रामगंज टाइगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 72 फाइटर्स को 2 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं दूसरे मुकाबले में विश्वकर्मा फर्नीचर एंड सीएनसी ने शिवांश क्लब को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहला क्वालीफायर मुकाबला 72 फाइटर्स और रामगंज टाइगर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 72 फाइटर्स की टीम ने 85 रन बनाए। जवाब में रामगंज टाइगर ने रोमांचक अंदाज में लक्ष्य हासिल करते हुए 2 ओवर शेष रहते 2 विकेट से जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के लिए सौरभ पोलार्ड को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला शिवांश क्लब और विश्वकर्मा फर्नीचर एंड सीएनसी के बीच खेला गया। शिवांश क्लब ने निर्धारित 10 ओवर में 93 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए विश्वकर्मा फर्नीचर एंड सीएनसी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 9 ओवर में ही जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मैच में बेहतरीन खेल के लिए सोहेल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अधिवक्ता गोपाल माहेश्वरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरज यादव, मंडल उपाध्यक्ष रामाधार रघुवंशी, एल्डरमेन राकेश मंडल, अभिषेक अग्रवाल, लखन विश्वकर्मा, अंकुश जायसवाल, पत्रकार शेख आरिफ, देवेंद्र कुशवाहा, अभिनव पालीवाल, ऋषभ गढ़वाल एवं यश खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
मुकाबलों की कमेंट्री अंकित श्रोती एवं अरबाज ने की। स्कोरिंग सिद्धार्थ मौर्य, देव पाली, सूरज चौरसिया एवं गोल्डी द्वारा की गई, जबकि अंपायरिंग की जिम्मेदारी प्रवेश चौहान, शिवम दुबे और परिणय मालवीय ने संभाली।
आज होगा दूसरा क्वालीफायर प्रतियोगिता का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला रविवार रात 8 बजे से 72 फाइटर्स और विश्वकर्मा फर्नीचर एंड सीएनसी के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले की विजेता टीम सोमवार 11 मई की रात 8 बजे फाइनल में रामगंज टाइगर से भिड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!