दक्ष इंटरनेशनल स्कूल ने निभाई जिम्मेदार नागरिक संस्था की भूमिका

नगर विकास में सहयोग का दिया भरोसा, कर जमा करने पर बनी सहमति

नगर के प्रतिष्ठित दक्ष इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक एवं प्राचार्य ने नगर पालिका अध्यक्ष महोदय से शिष्टाचार भेंट कर नगर के विकास एवं जनहित के कार्यों पर सकारात्मक चर्चा की। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें स्कूल प्रबंधन ने नगर पालिका के साथ सहयोगात्मक कार्य करने तथा नियमानुसार देय कर (टैक्स) जमा कराने पर सहमति व्यक्त की।

इस अवसर पर अध्यक्ष महोदय ने कहा कि जब नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं, तो इससे अन्य संस्थाओं को भी प्रेरणा मिलती है और नगर के विकास कार्यों को गति मिलती है।

दक्ष इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन ने भी विश्वास दिलाया कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाना उनकी प्राथमिकता है तथा वे भविष्य में भी नगर के विकास एवं जनहित के कार्यों में नगर पालिका का पूरा सहयोग करेंगे।नगरवासियों ने स्कूल प्रबंधन की इस सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए इसे जिम्मेदार एवं आदर्श संस्थान की पहचान बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!