सोहागपुर: स्वामी विवेकानंद एकेडमी का शानदार परीक्षा परिणाम, 12वीं में 72 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

संवाददाता:- शेख आरिफ।

10 वर्षों से लगातार उत्कृष्ट परिणाम, प्राचार्य अनीता अनिल गेरैया के नेतृत्व में रचा सफलता का नया इतिहास

सोहागपुर// स्थानीय स्वामी विवेकानंद एकेडमी ने एक बार फिर बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहरा दिया है। संस्था द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणाम पूरी तरह प्रमाणिक आंकड़ों के साथ प्रस्तुत किए गए हैं, जो एकेडमी की गुणवत्ता और पारदर्शिता को दर्शाते हैं। कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में कुल 72 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से 2 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 17 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा 29 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विषयवार उपलब्धि की बात करें तो ओम पटेल (साइंस) एवं ऋषि चौरसिया 91% (कॉमर्स), अनन्या रघुवंशी ने गणित विषय में 99/100 अंक प्राप्त कर एकेडमी का नाम रोशन किया। वहीं विवेक दुबे ने केमिस्ट्री में 94/100 अंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
इसी प्रकार कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में भी एकेडमी का प्रदर्शन सराहनीय रहा, जहां 42 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
संस्था की प्राचार्य अनीता अनिल गहरैया के कुशल नेतृत्व, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण एवं समर्पित शिक्षकों की मेहनत का ही परिणाम है कि एकेडमी लगातार सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा दी जाती है, जिससे वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानंद एकेडमी पिछले 10 वर्षों से लगातार इसी तरह उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देती आ रही है, जिससे क्षेत्र में संस्था की एक अलग पहचान बनी हुई है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर संस्था प्रबंधन ने मेहनती शिक्षकों, पालकों एवं सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!