विधायक विजयपाल सिंह का जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया गया

अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

सोहागपुर// सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजयपाल सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल सोहागपुर द्वारा सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इस अवसर को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज के नेतृत्व में संपन्न हुआ। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना समाज के प्रति जिम्मेदारी का परिचायक है।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने विधायक विजयपाल सिंह के जनहितकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं और आमजन को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता जयप्रकाश महेश्वरी, अभय खंडेलवाल, आकाश रघुवंशी, संजय खंडेलवाल, यशवंत पटेल, जिला उपाध्यक्ष अभिनव पालीवाल, दशरथ रघुवंशी, लखन रघुवंशी, राकेश चौरसिया, गोलू अग्रवाल, पार्षद रवि उईके, गौरव पालीवाल, यश खंडेलवाल, लकी किसनानी, नीरज यादव, ऋषभ गढ़वाल, उदल रघुवंशी, सौरभ सोनी, भरत तिवारी, डॉ. रेखा गौर, डॉ. कमलेश विश्वास, नीरज मालवीय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!