श्रद्धा पर वार: मंदिरों में सिलसिलेवार चोरी का खुलासा, नाबालिग आरोपी पकड़ाया

रात 2 बजे देता था वारदात को अंजाम, CCTV और मुखबिर से पुलिस को मिली बड़ी सफलता

सोहागपुर/नर्मदापुरम। शहर में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर की जा रही चोरी की घटनाओं का देहात थाना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। साई ग्रीन सिटी स्थित देवी, हनुमान और शंकर मंदिरों में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक विधि विरुद्ध बालक को पकड़कर चोरी गया सामान बरामद किया है।जानकारी के अनुसार, 22 मार्च 2026 को फरियादी सुनील पटेल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात चोरों ने 21 मार्च की रात मंदिरों से चांदी का छत्र, पीतल की गदा, घंटा और पूजा सामग्री चोरी कर ली थी। मामले में थाना देहात में अपराध क्रमांक 173/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान CCTV फुटेज खंगाले गए और मुखबिर सक्रिय किए गए। इसी दौरान सूचना मिली कि एक बालक आदमगढ़ पुलिया के पास पीतल का घंटा बेचने की फिराक में है।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर दबिश दी और संदेही को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने 21-22 मार्च की दरमियानी रात करीब 2 बजे अकेले ही मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 7 किलो वजनी पीतल सामग्री, जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई जा रही है, बरामद कर ली है। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर उठे सवाललगातार मंदिरों को निशाना बनाए जाने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का खुलासा कर लिया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम के जमना प्रसाद यादव, नवीन दुबे, चेतन नरवरे, कपिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत एवं सुनील साहू की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!