सोहागपुर : “बूथ-बूथ पर भाजपा, संगठन की ताकत का विराट प्रदर्शन”

स्थापना दिवस पर सोहागपुर मंडल में जोश, उत्साह और समर्पण का अद्भुत संगम

सोहागपुर// भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सोहागपुर मंडल में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के समर्पण का भव्य नजारा देखने को मिला। मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज के नेतृत्व में सोहागपुर मंडल के प्रत्येक बूथ पर पूरे उत्साह और सक्रियता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे पार्टी की जमीनी पकड़ और सुदृढ़ होती नजर आई। स्थापना दिवस पर विधायक कार्यालय पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी के स्थापना दिवस को गरिमामय ढंग से मनाया। इस अवसर पर भाजपा की विचारधारा, विकास कार्यों, संगठन विस्तार और सब का साथ सब के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सोहागपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक सशक्त विचारधारा है।”

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता चौधरी माधव सिंह, नगर परिषद उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष अश्विनी सरोज, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरज यादव, तुलसीराम भल्लवी, पार्षद रवि शंकर, युगल रघुवंशी, कमलेश कहार, तरुण पठरिया, त्रिवेंद्र कुशवाहा सहित अनेक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच को सुदृढ़ करने और जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए आने वाले समय में और अधिक सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। स्थापना दिवस के इस आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि सोहागपुर मंडल में भाजपा न केवल संगठित है, बल्कि हर स्तर पर मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!