साप्ताहिक जनसुनवाई में 20 शिकायतों का निराकरण, पुलिस अधीक्षक ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

संवाददाता :- शेख आरिफ।

सोहागपुर/नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा (भापुसे) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। जनसुनवाई के दौरान कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से चोरी, वित्तीय धोखाधड़ी, मारपीट एवं महिला संबंधी प्रकरण शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को तत्काल जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण, पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाना और नागरिकों को न्याय दिलाना पुलिस विभाग की प्राथमिकता है। यह जनसुनवाई कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जहां जिलेभर से नागरिक अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं और मौके पर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!