संवादाता:- शेख आरिफ।
हजारों दर्शकों ने साथ बैठकर देखा मुकाबला, भारत की जीत पर गूंजे देशभक्ति के नारे, आतिशबाजी कर मनाई खुशी

सोहागपुर// टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत की शानदार जीत पर सोहागपुर नगर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। नगर के मुख्य बाजार में बड़ी एलसीडी स्क्रीन लगाकर क्रिकेट प्रेमियों के लिए फाइनल मैच का लाइव प्रसारण कराया गया, जहां हजारों की संख्या में लोग एकत्र होकर मुकाबला देखने पहुंचे। मैच के दौरान पूरे बाजार क्षेत्र में रोमांचक माहौल बना रहा और जैसे ही भारतीय टीम ने जीत दर्ज की, दर्शकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
“भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज नगर

लोगों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों के साथ एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने भव्य आतिशबाजी कर भारत की जीत का जश्न मनाया। कई लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। देर रात तक मुख्य बाजार सहित नगर के कई हिस्सों में जश्न का माहौल बना रहा।
