शराब के नशे में मौत को दावत! बाइक समेत नाले में जा गिरा युवक, हालत नाजुक

पत्रकार:- शेख आरिफ।

सोहागपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम ढिकबड़ा में लापरवाही और नशे का खतरनाक संगम देखने को मिला। शराब के नशे में धुत एक युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए अनियंत्रित हो गया और सीधे नाले में जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही आरक्षक नरेंद्र भदौरिया और डायल 112 के पायलट विक्रम सिंह बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को नाले से बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर पहुंचाया।

डॉक्टरों के अनुसार युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक युवक सीटी 100 बाइक (क्रमांक MP 05 MU 6041) चला रहा था, जो अंतराम अहिरवार के नाम से पंजीकृत है। घायल की पहचान राकेश अहिरवार, निवासी ग्राम कोहानी के रूप में हुई है।यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि नशे में वाहन चलाना सिर्फ कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि सीधे-सीधे जान से खेलने जैसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!