सोहागपुर ने उमरिया को 5–1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश
संवाददाता:- शेख़ आरिफ।
सोहागपुर// स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रताप भानु सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता (2026 श्रृंखला) के 61वें वर्ष के तीसरे दिन कुल चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में खिलाड़ियों ने तेज़, आक्रामक और अनुशासित खेल का शानदार प्रदर्शन किया।
दिन का पहला मुकाबला रायपुर बनाम भोपाल के बीच खेला गया, जिसमें रायपुर की टीम ने प्रभावी खेल दिखाते हुए भोपाल को 4–0 से पराजित किया।
दूसरे मुकाबले में सिवनी छपारा और हरदा के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जहा सिवनी छपारा ने ट्राई ब्रेकर में 5–4 से जीत दर्ज की। तीसरे मैच में मंडीदीप की टीम ने संघर्षपूर्ण खेल में केरला कोच्ची को ट्राई ब्रेकर में मात देकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। दिन के चौथे एवं अंतिम मुकाबले में सोहागपुर की टीम ने शानदार तालमेल और आक्रामक रणनीति के दम पर उमरिया को 5–1 से पराजित करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

सोहागपुर और उमरिया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर इक्किस-इक्किस सौ रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया
कलात्मक और अनुशासित खेल के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हरगोविंद पुरबिया द्वारा उमरिया टीम को ₹2100 की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। वहीं सोहागपुर टीम को भी हरगोविंद पुरबिया, प्रशांत जयसवाल, अभिनव पालीवाल के द्वारा 2100 रुपये की नगद राशि दी गई।
सभी मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका रवी हरदुआ एवं शिवम सोनोधिया ने निष्पक्षता और दक्षता के साथ निभाई।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति।


तीसरे दिन मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में एसडीएम प्रियंका भल्लवी, एसडीओपी संजू चौहान, तहसीलदार रामकिशोर झरबड़े, रेंजर सुमित पांडे, शेर खान, भागवान सिंह पटैल, वीरेंद्र शर्मा, रमेश यादव, विजय छाबड़िया, बी.के. शर्मा, रूप नारायण शर्मा, हरिहर सिंह राजपूत, अशोक रघुवंशी, बृजेंद्र राजपूत सहित महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष कैलाश पालीवाल, कानूलाल अग्रवाल, सचिव हमीर सिंह चंदेल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अभिलाष सिंह चंदेल, हरगोविंद पुरबिया, सौरभ अग्रवाल एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजन समिति से अध्यक्ष जयराम रघुवंशी, भानूप्रकाश तिवारी, शेर खान, जयप्रकाश माहेश्वरी, संजय खंडेलवाल, सचिव पवन सिंह चौहान, संयोजक अश्वनी सरोज सहित समिति के अनेक सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।
