गाडरवारा में अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत गाडरवारा में अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत गाडरवारा में अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

प्रेसविज्ञप्ति | दिनांक: 23 दिसम्बर 2025 | स्थान: नरसिंहपुर

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत थाना गाडरवारा पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर गोल्डन सिटी कॉलोनी गाडरवारा क्षेत्र में बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार युवक को घेराबंदी कर पकड़ा।

अवैध देशी पिस्टल और कारतूस जब्त

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से लगभग 40,000 रुपये कीमत की अवैध देशी पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर ही अवैध हथियार जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया और थाने ले जाकर पूछताछ की।

आरोपी एवं वैधानिक कार्यवाही

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ब्रजेश कुशवाहा पिता छुट्टन कुशवाहा निवासी ग्राम टाटरा, थाना बनखेड़ी, जिला नर्मदापुरम् के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना गाडरवारा में धारा 25(1)(a), 25(1)(b), 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में ज्यूडिशियल रिमांड पर पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों की भूमिका

इस कार्रवाई का संचालन पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एसडीओपी गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक, सहायक उप निरीक्षक राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, बालकृष्ण रघुवंशी, सुजीत बागरी, शिवम पटैल, दीपक राजपूत, शिशुपाल सिंह तोमर एवं हरीशंकर की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!