सोहागपुर।संवाददाता:- शेख आरिफ।
सोहागपुर के अश्वनी सरोज पूर्व में भी सहसचिव के पद पर संगठन को आपनी सेवा दे चुके हैं।

सोहागपुर// हॉकी नर्मदापुरम का गठन एक महत्वपूर्ण कदम है जो इस क्षेत्र में हॉकी के विकास और प्रोत्साहन के लिए किया गया है। हाॅकी नर्मदापुरम की नवीन कार्यकारिणी में राजेंद्र तोमर को अध्यक्ष, अश्वनी सरोज को उपाध्यक्ष और साजिद मलिक को सचिव बनाए जाने से संगठन को एक मजबूत नेतृत्व मिलेगा। हॉकी नर्मदापुरम की कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर नियुक्त किए गए सदस्यों की टीम एक संतुलित और अनुभवी टीम लगती है। अश्विनी वर्मा, इदरीश खान, और अजय अल्वर्ट जैसे अनुभवी खिलाड़ियों और हॉकी के प्रति जुनूनी लोगों की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी।
अश्वनी सरोज का कहना है कि हॉकी नर्मदापुरम के गठन से इस क्षेत्र में हॉकी के विकास के लिए नए अवसर खुलेंगे और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच मिलेगा, संगठन के प्रयासों से इस क्षेत्र में हॉकी की लोकप्रियता बढ़ेगी और नए खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा। सरोज ने कहा कि नर्मदा पुरम क्षेत्र से समय-समय पर बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी निकले हैं जिन्होंने देश में नहीं विदेश में भी नर्मदापुरम का नाम रोशन किया है और सरकार ने भी खिलाड़ियों को हर संभव मदद एवं सम्मान से नवाजा है। हम और हमारी सरकार खेल के प्रति हर संभव मदद करने के लिए तत्पर रहती है, निश्चित ही नर्मदापुरम क्षेत्र हॉकी के स्टार खिलाड़ी पैदा करने वाला क्षेत्र है।
टूर्नामेंटों में अश्विनी सरोज की अहम भूमिका।
सोहागपुर में होने वाले हाॅकी एवं कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में अश्विनी सरोज की अहम भूमिका होती है सोहागपुर में साल के जनवरी माह के अंत में शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय हाॅकी टूर्नामेंट में अश्विनी सरोज की अहम भूमिका होती हैं वहीं फ़रवरी महा में होने वाले अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन होता है इस आयोजन में भी अश्वनी सरोज की आयोजन को सफल बनाना ने में मुख्य और अहम भूमिका होती है।
