मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी मालवा में 200 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

नर्मदापुरम।शेख आरिफ सोहागपुर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर में पुनर्विकसित 103 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन किया गया।

नर्मदापुरम/सिवनी मालवा//

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सिवनी मालवा ने 97 करोड़ 7 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 102 करोड़ 94 लाख के कार्यों का भूमि पूजन भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सिवनी मालवा में तिरंगा यात्रा में शामिल हुऐ। तरंग यात्रा में शामिल होने के बाद कुसुम महाविद्यालय में प्रबुद्ध जनों से चर्चा की। जिले में 200 करोड़ से होने वाले विकास कार्यों से निश्चित ही जिले को तसबीर बदलेगी और विकास मैं गति प्रदान होगी 200 के यह कार्य जिले के लिए वरदान साबित होंगे। सिवनी मालवा में 36 करोड़ की लागत से कम राइस स्कूल,10 करोड़ की लागत से गर्लस कॉलेज,175 करोड़ की लागत से होशंगाबाद – टमरनी 10 मीटर सड़क तहसील कार्यालय एवं अन्य कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। पहले भी कई सौ करोड़ की सौगात जिले को मिल चुकी है, अभी हाल ही में नर्मदापुरम जिले की विधानसभा सोहागपुर में भी अनेकों विकास कार्य के लिए करोड़ों की राशि मुख्यमंत्री दे चुके हैं सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह के प्रयासों से नगर के प्रत्येक गांव को मुख्य सड़कों से जोड़ा गया, पंचायत में उप स्वास्थ्यकेंद्र को खोले गये एवं कुछ का निर्माण कार्य प्रगति पर है, सोहागपुर नगर में शासकीय अस्पताल का सिविल अस्पताल मैं उन्नयन, पलकमती नदी का जीर्णोद्धार, सोहागपुर नगर में शासकीय सी.एम राइस स्कूल जैसे अनेकों बड़े विकास कार्य प्रगति पर है।

*मध्य प्रदेश के यह 6 रेल्वे स्टेशन पुनर्विकसित हुए*

नर्मदापुरम के रेलवे स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 103 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता की। इनमें मध्यप्रदेश के 6 स्टेशन – सिवनी, शाजापुर, ओरछा, नर्मदापुरम, श्रीधाम और कटनी साउथ शामिल हैं।

इस अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, लोक निर्माण विभाग एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह जी, सांसद दर्शन सिंह चौधरी जी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचोरी जी, सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा जी, सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह जी, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी जी, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रीति शुक्ला जी, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव जी, पश्चिम मध्य रेल जबलपुर प्रधान महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय जीएम देवाशीष त्रिपाठी जी, नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना जी, पुलिस अधीक्षक डॉ.गुरु करण सिंह जी, भाजपा कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिकों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!