शेख आरिफ।सोहागपुर।
सोहागपुर कांग्रेसयो ने मंत्री विजय शाह के इस्तीफे कि मांग की।

सोहागपुर// मंत्री विजय शाह का विवादित बयान वाला मामला तूल पकड़ता जा रहा है, इसी के तहत सोहागपुर में कांग्रेसियों ने मुख्य बाजार बाजार पर मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका । पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष नर्मदापुरम एवं पूर्व सोहागपुर विधायक प्रत्याशी पुष्पराज पटेल ने मीडिया से चर्चा में बताया कि दो दिन पूर्व में मध्य प्रदेश शासन में मंत्री विजय शाह द्वारा देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के ऊपर विवादित बयान दिया गया था, जिसको लेकर आज सोहागपुर के समस्त कांग्रेसयो ने मंत्री का पुतला फूंका और मोहन यादव सरकार से मंत्री के इस्तीफे कि मांग की पुष्पराज पटेल ने कहा कि हाई कोर्ट का दखल के बाद भी बा मुश्किल एफ.आई.आर दर्ज हुई है। ऐसा बयान देना बीजेपी में आम बात है ऐसे विवादित बयान बाजो के खिलाफ बीजेपी ने कभी कोई कार्रवाई नहीं की है, पहले भी मंत्री द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह के खिलाफ भी विवादित बयान का मामला प्रकाश में आया था। मंत्री के इस बयान के बाद समूचे देश में नागरीको में भारी नाराजगी है, और पूरे देश में मंत्री विजय शाह के खिलाफ जम कर नारे बाजी की जा रही है और पुतला देहन हो रहा है।

पुतला देहन के दौरान पूर्व प्रत्याशी पुष्पराज पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, नीरज चौधरी, राजेश बैस, जलज शर्मा, राकेश चौधरी, इलियास खान, पार्षद भास्कर मांझी, ऋषभ दीक्षित, कार्तिक शर्मा, अर्पित तिवारी,गनेश अहिरवार, इरफान खान,आकाश चौरसिया, इसरार खान, युवा कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, सेवा दल एवं समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।