सोहागपुर:- भाजपा नगर मंडल की इकाई घोषित।

सोहागपुर।संवाददाता:- शेख आरिफ।मोबाइल:- 8839614301

एक उपाध्यक्ष और एक मंत्री पद अभी रिक्त ।

सोहागपुर। भाजपा नगर मंडल की बैठक शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने की। इस दौरान मंडल सोहागपुर अध्यक्ष अश्विनी सरोज बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी व अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। संगठन पर्व में करोड़ों लोगों की सदस्यता हुई है। जिसमें कुछ कार्यकर्ताओं को संगठन संचालन है। ऐसे लोगों को दायित्व का निर्वहन करना पड़ता है। यह कोई पद नहीं है यह दल के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का एक नेतृत्वकारी समूह है।

आज इस अवसर पर सोहागपुर नगर मंडल कार्यसमिति की घोषणा की जाती है। इसके उपरांत मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज ने कार्य समिति की घोषणा की जिसमें उपाध्यक्ष संजय पटेल, सुधा श्रीवास, भगवान सिंह पटेल, रामाधार रघुवंशी, सुरेश कुशवाहा को बनाया गया । महामंत्री:- मिथिलेश ठाकुर, ऋषभ गढ़वाल को बनाया गया । मंत्री:- नीलू शरद चौरसिया, अमर सिंह राजपूत, प्रशांत मालवीय, रामकुमार ठाकुर, संजय मेहरा बनाए गये। कोष्ध्यक्ष सौरभ सोनी सह कोषाध्यक्ष रूप रानी ठाकुर, कार्यालय मंत्री डालचंद साहू, सहकार्यालय मंत्री शक्ति मेहरा, सोशल मीडिया प्रभारी लक्की किसनानी, सह सोशल मीडिया प्रभारी कमलेश कहार, आईटी प्रभारी तरुण पठारिया को बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!