GADARWARA: कपिल कुमार घारू मंडल महामंत्री नियुक्त हुए

भारतीय जनता पार्टी गाडरवारा मंडल की कार्यकारिणी घोषित, कपिल कुमार घारू बने मंडल महामंत्री

गाडरवारा/ भारतीय जनता पार्टी जिला नरसिंहपुर के अंतर्गत गाडरवारा मंडल की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस अवसर पर संगठन को मजबूती देने एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के कुशल समन्वय हेतु नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष पंडित रामस्नेही पाठक की सहमति से गाडरवारा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा ने कपिल कुमार घारू को मंडल महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी। कपिल कुमार घारू लंबे समय से भाजपा से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनकी भूमिका हमेशा सराहनीय रही है। पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव, अनुशासन और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

कपिल कुमार घारू ने मंडल महामंत्री बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व, विशेष रूप से जिलाध्यक्ष पंडित रामस्नेही पाठक व मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से संवाद बनाए रखने तथा पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से गाडरवारा में संगठनात्मक कार्यों को और गति मिलेगी तथा भाजपा को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी ने एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!