माखन नगर। संवाददाता:- शेख आरिफ।
जल की हर बूंद में जीवन का सार, इसे सहेजने से ही दूर होगा भविष्य का जल संकट :- विधायक विजयपाल सिंह
माखननगर// बुधवार को ग्राम पंचायत आंचलखेड़ा में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने तालाब की साफ-सफाई, गहरीकरण और जीर्णोद्धार का श्रमदान किया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है।

विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में जहाँ एक और पुराने जल स्त्रोतों की साफ-सफाई, गहरीकरण और जीर्णोद्धार किया जा रहा है, वही वर्षा के जल को सहेजने के लिये नई जल संरचनाओं का निर्माण भी किया जा रहा है। विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि नदी, तालाब और बाबड़ी के आस पास साफ सफाई करें और पेड़/पौधो लगाएं। साथ ही प्रत्येक गांवों में साफ सफाई रखने का संकल्प दिलाया। विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि जल ही जीवन है इसी सोच के साथ अपने बच्चों और समाज को बताए कि जल स्रोतों के संरक्षण व संवर्धन कैसे करें और जल को संरक्षण करने के लिए नए नए उपाय बताए।

विधायक विजयपाल सिंह ने श्रमदानियों को पंक्तिबद्ध रो में लगाने, बारी-बारी से तसला लेकर युवाजनो के साथ-साथ सामाजिक संगठनो के बीच श्रमदानियों के साथ उत्साह से तालाब के जल स्त्रोतों की साफ-सफाई, गहरीकरण और जीर्णोद्धार कार्य किया। साथ ही ग्रामीणों ने भी श्रमदान कर जल स्रोतों के संरक्षण व संवर्धन हेतु कार्य किया।विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि संकल्प ले प्रतिदिन नदी तालाबों में श्रमदान करे। और नदी तालाबों के आस पास पेड़ पौधे लगाए। एक एक गांवों को स्वच्छ रखे। विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि जल संरक्षण के लिए चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान की सफलता के लिए समेकित प्रयास आवश्यक हैं। अभियान में नागरिकों को अपनी सोच बदलती चाहिए। नई पीढ़ी को भी जन भागीदारी कदम से कदम मिलाकर जल संरक्षण के लिए बताए। उन्होंने कहा कि सप्ताह में दो दिन जल संरक्षण, पेड़ पौधे और साफ सफाई का काम करे।

जल गंगा संवर्धन अभियान श्रमदान कार्यक्रम के अवसर पर जनपद अध्यक्ष सावित्रीबाई परनामे, मंडल अध्यक्ष विपिन यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष फूलचंद यादव, निखिलेश चतुर्वेदी, मनीष चतुर्वेदी मंडल अध्यक्ष बाबई, लालचंद यादव जनपद उपाध्यक्ष, संजय अग्रवाल महामंत्री, तहसीलदार अनिल पटेल, नायब तहसीलदार स्वीटी चौहान, आशा घुरेले सरपंच, अनिल कहार, ओमप्रकाश यादव जनपद सदस्य प्रतिनिधि, जनपद माखन नगर से घनश्याम मीना, राजू रैकवार मंडल महामंत्री, मोहन गोलियां, दिनेश चौधरी, राम मोहन अहिरवार सहित जनभागीदारी के सदस्य, आगनवाड़ी कार्यकर्ता, लायंस क्लब के सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों व विभिन्न सामाजिक संगठनो ने श्रमदान किया है।