संवाददाता:- शेख आरिफ सोहागपुर। मों:-8839614301
सोहागपुर//भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन बुधवार को नप मंगल भवन में संपन्न हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ राष्ट्र विकास के लिए काम करने की सीख मंचासीन नेताओं ने दी। सोहागपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्विनी सरोज ने बताया कि स्वागत उद्बोधन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश पटेल ने दिया।

मुख्य वक्ता रास सांसद माया नारोलिया ने ‘मोदी जी के 11 वर्ष’ विषय पर उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी जब पहली बार प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने संसद की सीढ़ी पर माथा टेका और फिर भारत का विश्व में मान बढ़ाया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र को एक सूत्र में जोड़ ने के लिए भाजपा बनी और सत्ता में आई। भाजपा का सत्ता में आना सबल भारत राष्ट्र स्थापना की राह बना।


सम्मेलन को जिला महामंत्री प्रसन्न हर्णे, भरत सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया। इस दौरान अन्य मंचासीन अतिथियों के रूप में श्रीमती सविता दीवान शर्मा,राजो मालवीय, रंजना मीणा, भाजपा सोहागपुर मंडलाध्यक्ष अश्विनी सरोज, शोभापुर मंडलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, सेमरी मंडलाध्यक्ष योगेश मालवीय, नपाध्यक्ष लता पटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी,वरिष्ठ नेता गोपाल माहेश्वरी,कृष्णा पालीवाल,सुरेश पटेल,अभिनव पालीवाल,ऋषभ गढ़वाल,रवि यूके वंदना मेहरा,पुष्पा वर्मा,संध्या नागवंशी,सुधा श्रीवास, आदि उपस्थित थे। इस सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में सोहागपुर, सेमरी हरचंद तथा शोभापुर मंडलों के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।