सोहागपुर:- किलापुरा वार्ड में रोजा इफ्तार पार्टी का किया गया आयोजन।

हिंदू – मुस्लिम ने एक साथ मिलकर किया रोजा इफ्तार।समस्त मुस्लिम समाज में लोकप्रिय विधायक विजयपाल सिंह का किया सम्मान।

सोहागपुर // नगर के किलापुरा वार्ड में मुस्लिम समाज द्वारा रोज इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया इस आयोजन में क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह एवं नगर के कई जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए। आयोजन करता ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 वे रोजे के दौरान इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में विधायक विजयपाल सिंह ने सम्मिलित होकर उपस्थित सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों को इफ्तार पार्टी में रोजा खुलवाया। इसके पश्चात मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विधायक विजयपाल सिंह का गजरा पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान गंगा जमुना तहजीब की एक अलग ही झलक दिखाई दी जिसमें मुस्लिम समुदाय के अलावा बड़ी संख्या में हिन्दु समुदाय के लोग उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में विधायक विजयपाल सिंह के साथ नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल, समाजसेवी कन्नूलाल अग्रवाल, नगर परिषद उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, युवा ग्रस्त संत पंडित प्रकाश मुद्गल, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णा पालीवाल, पवन सिंह चौहान विजय नन्नू छाबड़िया, नगर के सभी वार्डों के पार्षद, मोंटू अग्रवाल, अबरार हुसैन, इलियास खान, गुड्डू हाजी, इकबाल बाबा, वसीम खान, राजा सोनू, माइकल, आरिफ शेख, उमर खान, जहीर खान, इमरान खान शायद बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!