सोहागपुर: 9 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से 50 बिस्तरीय शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया जाएगा उन्नयन – विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह।

ग्राम सोनपुर में भी 65 लाख रुपए की लागत से उप स्वास्थ केंद्र का किया जाएगा भूमि पूजन

ग्राम सेमरीहरचंद में होली मिलन समारोह एवं नगर सोहागपुर में आयोजित किया जाएगा

सोहागपुर// 22 मार्च, शनिवार को दोपहर 2.30 बजे से शासकीय अस्पताल सोहागपुर में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (50 बिस्तरीय) का उन्नयन सिविल अस्पताल में किया जा रहा है, जिसकी लागत राशि 90 करोड़ 19 लाख रुपए से उन्नयन किया जाएगा। साथ ही ग्राम सोनपुर में भी 65 लाख रुपए की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र का भी भूमि पूजन का आयोजन किया जाएगा।

सोहागपुर के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के उन्नयन एवं ग्राम सोनपुर में उप स्वास्थ केंद्र के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नरेन्द्र शिवाजी पटैल मंत्री म.प्र. शासन (लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग), विशेष अतिथि- दर्शन सिंह चौधरी सांसद नर्मदापुरम – नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र, माया नारोलिया नारोलिया सांसद राज्यसभा, अध्यक्षता विजयपाल सिंह जी विधायक सोहागपुर, विशिष्ट अतिथि प्रीति जी शुक्ला जिला अध्यक्ष भाजपा, लता पटैल अध्यक्ष नगर पालिका सोहागपुर, आकाश रघुवंशी उपाध्यक्ष नगर पालिका सोहागपुर, अश्विनी सरोज मंडल अध्यक्ष सोहागपुर, आशीष विश्वकर्मा पार्षद सहित जनप्रतिनिधिगण, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधिकारी/कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

इन कार्यक्रमों को भी होगा आयोजन।

इसी दौरान सुबह 11:00 बजे से ग्राम सेमरीहरचंद, वृंदावन गार्डन सोहागपुर रोड में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नगर सोहागपुर में शाम 3.30 बजे से आयोजित विधायक कबड्डी कप का भी शुभारंभ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!