विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह की विधानसभा 138 के ग्राम लांघा बम्होरी में हुआ धार्मिक फागो का आयोजन।

सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह मुख्य रूप से रहे मौजूद।

सोहागपुर।संवाददाता:-शेख आरिफ।

सोहागपुर//विधानसभा के ग्राम लांघा बम्होरी होशंगाबाद-नरसिंहपुर क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में फाग उत्सव मनाया गया।फाग उत्सव कार्यक्रम के आयोजक जगदीश आरसे (मासाब) ने बताया कि होली मिलन समारोह के उपलक्ष्य पुराणो पर आधारित धार्मिक फागो का आयोजन 15.03.2025 दिन शनिवार को रात्रि 8:00 से ग्राम लांघा बम्होरी स्थित उनके निजी निवास पर रखा गया था। कार्यक्रम में 1 हजार से ज्यादा लोगों ने भाग लेकर फूलों की होली खेलने के साथ फाग उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में फाग गाने आए कलाकारों में दीनभगत जबलपुर, मंगोबाई भिटोनी, सुनील बर्मन गोरेगांव, लखन कुशवाहा लांघाबम्होरी ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सांसद दर्शन सिंह चौधरी के साथ-साथ विधायक विजयपाल सिंह ने भी शिरकत की।

इस अवसर पर बोलते हुए विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि फाग उत्सव में पधारे सभी लोगों को मैं इस उत्सव की बधाई देता हूं और भव्य और विशाल आयोजन का प्रबंध और व्यवस्था करने वाले सभी हमारे इष्टजनों का आभार व्यक्त करता हूं। इस उत्सव के अवसर पर मैं सभी के दुखमुक्त परमानंदमयी जीवन की प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!