देश के विकास में नारीशक्ति के प्रयासों को नमन-प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश।
नर्मदापुरम//संवाददाता:- शेख आरिफ।
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में एवं सचिव श्री विजय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में दिनांक 8 मार्च से 12 मार्च तक महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसीय के उपलक्ष्य में जिला विधिक सहायता अधिकारी अंकिता शांडिल्य के नेतृत्व में प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गई।
नारीशक्ति का सम्मान
दिनांक 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में न्यायालय में महिला अधिकारीगण,अधिवक्तागण, कर्मचारीगण का जेल प्रशासन के समन्वय से जेल बंदियों द्वारा बनाये गए कार्ड एवं प्लांटर से सम्मानित किया गया।
जनजागरूकता प्रदर्शनी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नर्मदापुरम द्वारा विधिक जनजागरूकता प्रदर्शनी का नेशनल लोक अदालत के साथ प्रदेश की एकमात्र केंद्रीय जेल नर्मदापुरम की महिला बंदियों के अंजना स्वसहायता समूह द्वारा बनाई गई सामग्रियों की प्रदर्शनी लगाई गई।
नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन
नेशनल लोक अदालत के अवसर पर बदलते भारत में नारीशक्ति की भागीदारी पर लॉ इंटरन्स हिमानी पाठक,अंकिता गौर, अंजलि लोवंशी, आरती, प्रार्थना, अनुराधा, संस्कार, शिवम, श्रेयांश मिश्रा, जुगल किशोर,पियूष,वंशिता, राधिका द्वारा नुक्कड़ नाटक किया गया।
माँ नर्मदा के तट पर आटे के दिए प्रज्जवलित कर महिला शक्तिकरण का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य माँ नर्मदा एवं नारीशक्ति के सम्मान पंच जा योजना के प्रचार प्रसार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम द्वारा जेल प्रशासन के सहयोग से जेल बंदियों द्वारा निर्मित आटे के दिये माँ नर्मदा नदी के तट पर प्रज्ज्वलित कर उक्त अभियान का सफल आयोजन कर प्रकृति कर संरक्षण का सन्देश दिया गया।
विधिक जनजागरूकता सदभावना रैली
शासकीय विधि महाविद्यालय एवं नर्मदा विधि महाविद्यालय के छात्रा एवं छात्राओं द्वारा महिलाओ के विधिक अधिकारों पर विधिक जनजागरूकता सदभावना रैली का शहर के मुख्य मार्ग में आयोजित कर प्रचार प्रसार किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर दिनांक 11 मार्च को ए डी आर भवन, न्यायालय परिसर जिला नर्मदापुरम में जिला विधिक सहायता अधिकारी अंकिता शांडिल्य के नेतृत्व में नर्मदापुरम न्यायालय में आने वाले नारीशक्ति अधिवक्तागण, पक्षकार, महिला कर्मचारियों की स्वास्थ्य समस्याओ के निराकरण हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।उक्त स्वास्थ्य शिविर में लगभग 100 लोगों का परीक्षण किया गया।
केंद्रीय जेल में महिला बंदियों के बीच चित्राकला प्रतियोगिता का आयोजन
आज 12 मार्च को महिला सशक्तिकरण अभियान का महिला बंदियों के बीच महिला सशक्तिकरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरित कर सम्मानित कर उक्त अभियान का समापन किया गया।उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी अंकिता शांडिल्य, जेल अधीक्षक संतोष सोलंकी, उप जेल अधीक्षक प्रहलाद बरकडे, डिप्टी जेलर हितेश बांडिया सहित कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।