सोहागपुर में भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने ली BLO एवं सुपरवाइजरों की बैठक BLO App के कार्यों की दी जानकारी

बीएलओ की ओर से अधिकारियों को भेंट की गई प्राचीन शिव-पार्वती प्रतिमा

सोहागपुर// विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 138-सोहागपुर में भारत निर्वाचन आयोग की टीम द्वारा बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोग की ओर से SO आजाद सिंह एवं JSO संदीप कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने निर्वाचन संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ. बबीता राठौर, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री शक्ति श्री तोमर, जिला निर्वाचन सुपरवाइजर कैलाश दुबे, प्रोग्राम अमित कुमार मिश्रा सहित निर्वाचन शाखा के अधिकारी-कर्मचारी तथा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर मौजूद रहे। BLO App के मॉड्यूल और ऑनलाइन कार्यों की दी जानकारीआयोग की टीम ने बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को BLO App के विभिन्न मॉड्यूल एवं सुविधाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। एप के माध्यम से मतदाता संबंधी जानकारी को अपडेट करने, आवश्यक प्रविष्टियां दर्ज करने तथा निर्वाचन संबंधी कार्यों को ऑनलाइन एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने की प्रक्रिया समझाई गई। SO आजाद सिंह एवं JSO श्री संदीप कुमार ने बीएलओ एवं सुपरवाइजरों से सीधे संवाद कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही BLO App के संचालन के दौरान सामने आने वाली तकनीकी एवं व्यावहारिक समस्याओं का समाधान भी बताया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी कार्यों को गंभीरता, पारदर्शिता और निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए, जिससे मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।लंबित कार्यों के शीघ्र निराकरण पर जोर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती डॉ. बबीता राठौर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन संबंधी सभी कार्य आयोग के निर्देशों के अनुरूप प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। उन्होंने बीएलओ एवं सुपरवाइजरों से अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं से संबंधित कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ करने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए।सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शक्ति, तोमर ने भी BLO App पर लंबित कार्यों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन सुपरवाइजर कैलाश दुबे एवं प्रोग्रामर अमित कुमार मिश्रा ने एप से संबंधित तकनीकी जानकारी और आवश्यक प्रक्रियाओं से उपस्थित बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को अवगत कराया।

बीएलओ की ओर से भेंट की गई प्राचीन शिव-पार्वती प्रतिमा

बैठक के दौरान एक विशेष अवसर भी देखने को मिला। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 138-सोहागपुर के समस्त बीएलओ की ओर से बलराम ऊईके एवं मुकेश रघुवंशी द्वारा अधिकारियों को प्राचीन शिव-पार्वती प्रतिमा भेंट की गई। प्रतिमा भेंट कर अधिकारियों का सम्मान एवं स्वागत किया गया।बैठक के अंत में अधिकारियों ने सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों से निर्वाचन कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने, आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने तथा मतदाताओं को बेहतर एवं सुगम निर्वाचन सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!