बगीचे में काम कर रहे ग्रामीण पर तेंदुए का हमला, मची अफरा-तफरी

बगीचे में नींबू तोड़ रहे व्यक्ति पर झपटा तेंदुआ, पैर पर हमला कर किया घायल; पिपरिया अस्पताल में उपचार जारी

पिपरिया/सोहागपुर// सतपुड़ा टाइगर रिजर्व अंतर्गत मट्कुली क्षेत्र के ग्राम महेंद्रीखेड़ा में तेंदुए के हमले की घटना सामने आई है। बगीचे में नींबू तोड़ रहे एक ग्रामीण पर झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण के पैर में चोट आई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मट्कुली निवासी 45 वर्षीय नंदकिशोर कहार, पिता भैयालाल कहार, अपने साथियों के साथ महेंद्रीखेड़ा स्थित श्री जायसवाल के बगीचे में नींबू तोड़ रहे थे। इसी दौरान बगीचे में छिपे तेंदुए ने लोगों की आवाज सुनी और वहां से भागने का प्रयास किया। इसी दौरान तेंदुआ और नंदकिशोर आमने-सामने आ गए।तेंदुए ने नंदकिशोर के पैर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के तत्काल बाद घायल नंदकिशोर को उपचार के लिए पिपरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। वन विभाग के अनुसार वर्तमान में उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है।घटना के बाद वन विभाग हुआ अलर्टघटना की सूचना मिलते ही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने क्षेत्र में निगरानी एवं सतर्कता बढ़ा दी है।

वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे वन क्षेत्र एवं तेंदुए की संभावित मौजूदगी वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतें। किसी भी वन्यजीव की मौजूदगी दिखाई देने पर उसके नजदीक जाने या उसे भगाने का प्रयास न करें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।बगीचे में काम करने वालों में बढ़ी चिंतातेंदुए के हमले की घटना के बाद महेंद्रीखेड़ा एवं आसपास के ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। खेतों और बगीचों में काम करने वाले ग्रामीणों को अब वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी होगी। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाए जाने से ग्रामीणों को राहत की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!