अवैध रेत खनन पर प्रशासन की सख्ती, दो पनडुब्बियां और गिट्टी से भरा डंपर जब्त

नर्मदापुरम/सोहागपुर// अवैध रेत उत्खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ग्राम कजली में रेत निकालने में लगी दो पनडुब्बियां जब्त की हैं। वहीं खनिज विभाग ने गिट्टी का अवैध परिवहन करते डंपर क्रमांक MP04HE4953 को भी पकड़ा है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कजली में दबिश दी। जांच के दौरान रेत का अवैध उत्खनन करते दो पनडुब्बियां मिलीं, जिन्हें जब्त कर सिवनी मालवा थाने की अभिरक्षा में रखा गया है।

इसी कार्रवाई के दौरान खनिज विभाग ने गिट्टी का अवैध परिवहन करते डंपर को भी जब्त किया। दोनों मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। कार्रवाई में नायब तहसीलदार हीरू कुमरे, खनि निरीक्षक बसंत पाटिल, खनि सिपाही हेमंत राज सहित राजस्व अमला शामिल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!