विधायक विजयपाल सिंह की पहल से विद्युत व्यवस्था को मिलेगा विस्तार,12 डीपी संबंधित विद्युत कार्य से कई क्षेत्रों में मिलेगी राहत
सोहागपुर// सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं नगर क्षेत्रों में 12 डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर) से संबंधित विद्युत कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इन कार्यों पर कुल ₹31.48 लाख की अनुमानित राशि खर्च होगी। प्रस्तावित कार्यों में 5 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के साथ विभिन्न स्थानों पर नई डीपी की स्थापना एवं क्षमता बढ़ाने के कार्य शामिल हैं। पांच ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि पर ₹7.54 लाख खर्च प्रस्तावित है। इनमें सोनतलाई के यादव मोहल्ला 63 केवी से 100 केवी लागत1.44 लाख, सिलारी के राजेश मीना वाला क्षेत्र 25 केवी से 63 केवी लागत 1.61लाख, सोनतलाई नहर के पास 25 केवी से 63 केवी लागत 1.61लाख, सोनतलाई किर मोहल्ला 63 केवीए से बढ़ाकर 100 केवी लागत 1.61 लाख तथा सोनतलाई मीना मोहल्ला 25 केवीए से बढ़ाकर 63 केवीए लागत 1.44 लाख शामिल हैं। इनमें दो डीपी की क्षमता तथा तीन डीपी की क्षमता की जाएगी।इन क्षेत्रों में भी होंगे विद्युत कार्य इसके अलावा अरी में 5 नई डीपी की क्षमता वृद्धि के लिए ₹8.37 लाख, माखननगर में 3 डीपी की क्षमता 25 से बढ़ाकर 63 केवीए करने के लिए ₹4.84 लाख तथा माता मंदिर वाला, शोभापुर में 25 से 63 केवीए क्षमता वृद्धि के लिए ₹1.61 लाख का प्रावधान किया गया है।

इसी तरह सेहरा-घोघरी में 25 से 63 केवीए एवं 63 से 100 केवीए लागत 1.67 लाख, मड़ियाखेड़ा-सियारखेड़ा में 25 से 63 केवीए एवं 63 से 100 केवीए लागत 1.67 लाख तथा रामनगर-कामठी क्षेत्र में 1.67 लाख की लगत से 25 से 63 एवं 63 से 100 केवीए की अतिरिक्त डीपी स्थापना। वहीं सोहागपुर नगर के रामगंज वाला क्षेत्र में 100 केवीए की अतिरिक्त डीपी स्थापित की जाएगी, जिस पर करीब ₹4.10 लाख की राशि प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यों का मुख्य उद्देश्य विद्युत ट्रांसफार्मरों पर बढ़ रहे लोड को कम करना, लो – वोल्टेज की समस्या में सुधार करना और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है। क्षमता वृद्धि और अतिरिक्त डीपी स्थापना से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत वितरण व्यवस्था की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है।
“सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जनहित में बेहतर विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए विधानसभा क्षेत्र में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित ये कार्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।”
